-->

Breaking News

यूपी सरकार नहीं चाहती कि हिंदू-मुस्लिम मिलकर रहें

लखनऊ: बीजेपी विधायक संगीत सोम ने कहा कि समाजवादी सरकार यहां (मुरादाबाद में) विवाद पैदा कर रही है। वह इस विवाद के जरिए यूपी में बिजली-पानी और खस्ताहाल कानून व्यस्था से ध्यान बंटाना चाहती है।सोम ने कहा कि यूपी सरकार नहीं चाहती कि हिंदू-मुस्लिम मिलकर रहें। इसलिए वह यहां ऐसा विवाद पैदा कर रही है। सपा नेताओं ने लोगों पर लाठी क्यों चलाईं? यूपी सरकार भेदभाव करती है। हमारी बवाल करने की कोई इच्छा नहीं थी। नमाज के वक्त हम लोग माइक बंद कर देते हैं। बता दें कि इन दिनों उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के कांठ में करीब एक हफ्ते पहले धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर उतारे जाने को लेकर काफी विवाद हुआ था।

गौरतलब हैं कि कांठ इलाके में महापंचायत आयोजित करने का मुद्दा शुक्रवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया था। बीजेपी के चार सांसदों और एक विधायक सहित कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया था। कांठ में हाल में हुए विवाद के बाद राज्य सरकार के आदेश का उल्लंघन करते हुए राज्य बीजेपी ने महापंचायत का आयोजन किया था।

एक मंदिर से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया था। सरधना के विधायक संगीत सोम, अमरोहा के सांसद कुंवर सिंह तंवर, संभल के सांसद सत्यपाल सैनी और रामपुर के सांसद नेपाल सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया और पुलिस लाइंस भेज दिया था।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com