-->

Breaking News

बॉबी जासूस के लिये बहुत लोगों ने मनाया : अली फजल

नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता अली फजल बताते हैं कि फिल्म ‘बॉबी जासूस’ में अभिनय करने के लिये फिल्म के निर्माताओं ने उन्हें खूब मनाया। फिल्म में विद्या बालन मुख्य भूमिका में है। 27 वर्षीय अभिनेता को डर था कि इस फिल्म में सहायक भूमिका निभाकर वह कहीं इसी तरह की भूमिकाओं में सिमटकर न रह जाएं। निर्माता दीया मिर्जा और साहिल संघा ने फजल को फिल्म की पटकथा और उनकी भूमिका बारे में आश्वस्त किया। अली ने कहा ‘ दीया और साहिल ने इस फिल्म में काम करने के लिये मुझे प्रेरित किया। मुझे फिल्म में अपनी भूमिका को लेकर आशंका थी जिसमें एक महिला किरदार प्रभावशाली भूमिका में था।’

शुक्रवार से प्रदर्शित होने जा रही इस फिल्म में विद्या बॉबी की भूमिका में है, जो हैदरावाद की सबसे बेहतर जासूस बनना चाहती है। अली बताता है कि हालांकि नाम से यह केवल जासूसी फिल्म लगती है, लेकिन यह रिश्तों और आकांक्षाओं की कहानी है। फजल फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ में इंजीनियरिंग के छात्र की भूमिका निभाने के बाद चर्चा में आये थे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com