ऋतिक-कैटरीना की फिल्म 'बैंग बैंग' के फर्स्ट लुक ने मचाया धमाल
मुंबई: ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ की बहु प्रतीक्षित फिल्म बैंग बैंग का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। पोस्टर में ऋतिक-कैटरीना की बेहद हॉट केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। पोस्टर में वह पानी में रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में हॉट केमेस्ट्री के साथ-साथ एक्शन सीन भी देखने को मिलेगा। इस फिल्म का निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा किया जा रहा है और सिद्धार्थ आनंद इसके निर्देशक हैं। फिल्म के पोस्टर में ऋतिक और कैटरीना एक दूसरे का हाथ थामे हैं और ऋतिक के दूसरे हाथ में बंदूक है।
बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन इस फिल्म में लीड रोल में दिखेंगे। यह फिल्म हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज और कैमरन डियाज की फिल्म 'डे एंड नाइट' का रीमेक है। इस फिल्म में ऋतिक और कैटरीना के हॉट सीन और केमिस्ट्री की काफी चर्चा है जिसका उनके फैंस बेसब्री से इंकार कर रहे हैं।
इससे पहले ऋतिक और कैटरीना की जोड़ी फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' में एक साथ देखी गई थी। इन दोनों के सितारे इस वक्त बुलंदियों पर है। एक तरफ ऋतिक ने अपने सुपरहीरो अंदाज वाली फिल्म क्रिश-3 के जरिये 240 करोड़ रूपये बटोरे थे तो दूसरी तरफ कैटरीना ने भी पिछले साल बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म धूम-3 के जरिये 280 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म में ऋतिक-कैटरीना के अलावा डैनी डेन्जोंगपा व जावेद जाफरी भी मुख्य भूमिका में है। फिल्म 'बैंग-बैंग' इस साल 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com