जम्मू पहुंचे PM मोदी, वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं को देंगे कटरा तक ट्रेन की सौगात
जम्मू : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कटरा रेलवे स्टेशन पहुंच गए. पीएम मोदी आज कटरा-उधमपुर रेल मार्ग का उद्घाटन करेंगे और वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से जम्मू जाने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. माता वैष्णो देवी के श्रद्धालु अब सीधे कटरा तक ट्रेन से पहुंच सकेंगे.
कटरा जम्मू रेल लिंक के उद्घाटन के इस खास मौके पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ रेल मंत्री सदानंद गौड़ा और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जीतेंद्र सिंह भी मौजूद रहेंगे. मोदी जम्मू से कटरा हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे और सुबह सवा 10 से पौने 11 के बीच जम्मू जाने वाली ट्रेन को रवाना करेंगे.
कटरा-उधमपुर रेल लिंक की लंबाई करीब 25 किलोमीटर है और रास्ते में 10 छोटी सुरंगों और 50 से भी ज्यादा छोटे-बड़े पुल हैं. सबसे ऊंचे पुल की ऊंचाई 85 मीटर है जो कुतुबमीनार से भी अधिक है. कटरा और उधमपुर के बीच चक्रखवाल नाम का एक छोटा स्टेशन आएगा. इस रेल लिंक को बनाने में लगभग 1090 करोड़ रुपये की लागत आई है.
कटरा के बाद कश्मीर घाटी का रुख करेंगे मोदी
कटरा के बाद प्रधानमंत्री मोदी कश्मीर घाटी का रुख करेंगे. दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर मोदी श्रीनगर पहुंचेंगे और बादामी बाग कैंट के आर्मी बेस जाएंगे. यहां पीएम सेना के सैकड़ों जवानों से मुखाबित होंगे. शाम करीब 4 बजे नरेंद्र मोदी उरी पहुंचेंगे जहां वो एक हाइडल पावर प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने वाले हैं
सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम
पीएम नरेंद्र मोदी की पहली जम्मू कश्मीर यात्रा को देखते हुए है पूरे राज्य में सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम किए गए हैं. चप्पे चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है. पूरे रुट की सुरक्षा के लिए 2300 पुलिस और पारामिलिट्री के जवानों को तैनात किया गया है.राज्य के अलगाववादी गुटों ने बंद का एलान किया है.
एक दिन पहले घुसपैठ की कोशिश
नरेंद्र मोदी की जम्मू कश्मीर यात्रा से ठीक एक दिन पहले पाक अधिकृत कश्मीर की ओर घुसपैठ की कोशिश और गोलीबारी की गई. राज्य के पुंछ, बिलनोई सेक्टर और कृष्णाघाटी सेक्टर में सुरक्षाबलों ने आंतकियों के घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जमकर गोलीबारी हुई.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com