अमित शाह को जेड प्लस, गडकरी को जेड श्रेणी सुरक्षा
नई दिल्ली : भाजपा महासचिव अमित शाह को अत्यधिक खतरे की आशंका के बाद गृह मंत्रालय ने उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबी सहयोगी शाह की चौकसी सीआरपीएफ के कमांडो चौबीसों घंटे करेंगे और सशस्त्र प्रहरी उनके आवास पर तैनात किए जाएंगे।
वह देश में जहां कहीं जाएंगे, वहां उच्च स्तर की सुरक्षा पाएंगे। भाजपा नेता ने उत्तर प्रदेश में पार्टी को मिली शानदार जीत में अहम भूमिका निभायी थी। उन्हें अब तक गुजरात पुलिस की सुरक्षा उपलब्ध थी।गुजरात के पूर्व गृह मंत्री शाह को सोहराबुद्दीन शेख, उसकी पत्नी कौसर बी और शेख के सहयोगी तुलसीराम प्रजापति फर्जी मुठभेड़ के सिलसिले में 2010 में गिरफ्तार किया गया था।
पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी की सुरक्षा को भी बढ़ाकर जेड श्रेणी कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार गोपीनाथ मुंडे की सड़क हादसे में मौत को देखते हुए सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com