-->

Breaking News

आज राष्ट्रपति से मिलेंगे अरविंद केजरीवाल

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात करने वाले हैं. आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसकी जानकारी दी. उन्‍होंने बताया कि, उनकी पार्टी के सभी 27 विधायक दिल्ली विधानसभा को भंग करने का अनुरोध लेकर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात करेंगे.

केजरीवाल ने ट्वीट किया, आप के सभी विधायक राष्ट्रपति से मिलकर उनसे दिल्ली विधानसभा भंग करने और चुनाव कराने का अनुरोध करेंगे. आप नेता ने ट्वीट किया, भाजपा दिल्ली में खरीद-फरोख्त की कोशिश कर रही है और हमारे विधायकों से बार-बार संपर्क कर रही है.

उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को भी पत्र लिखकर कहा कि उनकी पार्टी के कुछ लोग आप के विधायकों को तोडने की कोशिश कर रहे हैं. केजरीवाल ने लिखा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आपके कुछ लोग खरीद-फरोख्त में शामिल हो रहे हैं और हमारे विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

उन्होंने पत्र में लिखा, यदि दिल्ली भाजपा वाकई चुनाव कराना चाहती है तो उसे इसके बारे में लिखित तौर पर उप-राज्यपाल को कहना चाहिए ताकि जल्द से जल्द चुनाव हो सकें. दिल्ली भाजपा को 4 जुलाई को उच्चतम न्यायालय में होने वाली सुनवाई में भी यह साफ-साफ कहना चाहिए.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com