मुंबई में मेट्रो के अंदर भी जमकर हुई 'बारिश'
मुंबई : मुंबई में बुधवार को भारी बारिश ने मुंबईकरों को तो परेशान किया ही, नई नवेली मुंबई मेट्रो की भी पोल खोलकर रख दी। गुरुवार सुबह मुंबईकरों को एक महीने पहले ही शुरू हुई मुंबई मेट्रो में ऐसा नजारा दिखा, जिसने उन्हें हैरान कर दिया। बारिश के दौरान मुंबई मेट्रो के अंदर भी पानी बाकायदा बरस रहा था! टेक्निकल खराबी के कारण मेट्रो के एक डिब्बे के अंदर पानी फव्वारे की तरह फूट रहा था। इस डिब्बे में लोग किसी तरह खुद को पानी से बचाते नजर आए। लोगों ने मेट्रो में बारिश की यह तस्वीर खूब शेयर की।
मेट्रो ने भी अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर बयान जारी कर कहा कि सुबह साढ़े 11 बजे मेट्रो में टेक्निकल कारणों से लीकेज की समस्या आई। इस मेट्रो को तुरंत हटा दिया गया है और गुरुवार को उसे फिर से सर्विस पर लगाया जाएगा।
मेट्रो ने भी अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर बयान जारी कर कहा कि सुबह साढ़े 11 बजे मेट्रो में टेक्निकल कारणों से लीकेज की समस्या आई। इस मेट्रो को तुरंत हटा दिया गया है और गुरुवार को उसे फिर से सर्विस पर लगाया जाएगा।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com