-->

Breaking News

कुश्ती में चार रजत, मुक्केबाजी में पांच पदक पक्के

ग्लासगो : पीले तमगों की हैट्रिक से आगाज करने वाले भारतीय पहलवानों ने बुधवार को भी अपना परचम लहराते हुए चार रजत और एक कांस्य पदक जीता जिससे इन खेलों में उनके अब कुल 10 पदक हो गए हैं जबकि विजेंदर सिंह की अगुवाई में मुक्केबाजों ने भी कम से कम पांच पदक पक्के कर लिये।
    
भारत के चार पहलवान बुधवार को अपने अपने वर्ग में फाइनल में उतरे थे हालांकि कोई भी स्वर्ण नहीं जीत सका। भारतीय पहलवानों ने मंगलवार को तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर उम्मीदें जगाई थी लेकिन बुधवार को उन्हें चार रजत और एक कांस्य मिले।
   
भारत अब कुल 41 (10 स्वर्ण, 19 रजत और 12 कांस्य) पदक जीतकर तालिका में छठे स्थान पर है जबकि इंग्लैंड शीर्ष पर है।

कुश्ती में सत्यव्रत काडियान (97 किलो फ्रीस्टाइल), बजरंग (61 किलो), ललिता सहरावत (महिलाओं की 53 किलो) और साक्षी मलिक (महिलाओं की 58 किलो) ने रजत पदक जीते जबकि नवजोत कौर को महिलाओं के 69 किलो वर्ग में कांस्य हासिल हुआ।
   
भारत के अब तक कुश्ती में तीन स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक हो चुके हैं। सत्यव्रत पुरुषों के 97 किलोवर्ग में स्वर्ण के करीब पहुंचे लेकिन फाइनल खेलने वाले बाकी तीनों पहलवानों को एकतरफा हार झेलनी पड़ी।
    
काडियान तीन मिनट के पहले राउंड में कनाडा के भारतीय मूल के पहलवान अर्जुन गिल से तकनीकी अंकों के आधार पर 2-0 से आगे थे लेकिन दूसरे राउंड में कनाडाई प्रतिद्वंद्वी ने दमदार वापसी की। आखिरी दौर का मुकाबला तनावपूर्ण रहा। एक समय दोनों पहलवान 4-4 से बराबरी पर थे लेकिन जजों ने गिल को स्वर्ण दिया क्योंकि मुकाबले से आखिरी अंक उसे मिला था।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com