-->

Breaking News

कप्तानी के लायक कुक के पास दिमाग नहीं: पीटरसन

लंदन : बल्लेबाज केविन पीटरसन का मानना है कि ईसीबी में ‘राजनीति’ के कारण एलेस्टेयर कुक इंग्लैंड की कप्तानी बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के खिलाफ सीरीज के दौरान कुक का जो हश्र हो रहा है, वह अपने दुश्मन के लिए भी ऐसी कामना नहीं करेंगे।

पीटरसन ने ‘डेली टेलीग्राफ’ में लिखा, फिलहाल सिर्फ राजनीति के कारण कुक पद पर बने हुए हैं क्योंकि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड उनके साथ है और उसे लगता है कि फिलहाल उन्हें बर्खास्त करने से उसकी छवि और खराब होगी। पीटरसन ने कहा कि उनकी हमदर्दी कुक के साथ है जो लगातार खराब फार्म से जूझ रहे हैं।

उन्होंने कहा, एलेस्टेयर कुक का इस सीरीज में अनुभव ऐसा है जिसकी मैं अपने सबसे बुरे दुश्मन के लिए भी कामना नहीं करूंगा। वह रात को सो नहीं पा रहा होगा। सुबह उठने के बाद उसके दिमाग में पहला और आखिरी ख्याल अपनी कप्तानी और करियर को लेकर चिंता ही होगी। उन्होंने कहा, उसे हालांकि इंग्लैंड की भलाई में फैसला लेकर कप्तानी छोड़ देनी चाहिए। उसने दिखा दिया है कि टीम की कप्तानी के लायक उनके पास रणनीतिक दिमाग नहीं है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com