भारतीय नर्सों को किया गया मुक्त :चांडी
नयी दिल्ली :
केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने आज बताया कि इराक में आईएसआईएस
नियंत्रित क्षेत्रों में बंधक बनाकर रखी गईं 46 नर्सों को मुक्त कर दिया
गया है और वो उत्तर इराक में इरबिल से एयर इंडिया की विशेष उडान से कल सुबह
कोच्चि पहुंचेंगी।चांडी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ अपनी दूसरी
बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, भारत सरकार, बगदाद में भारतीय दूतावास और
राज्य सरकार सबने साथ मिलकर काम किया है और अंतत: हम नर्सों को भारत लाने
के महती लक्ष्य को हासिल कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नर्सों ने आज दोपहर साढे बारह बजे आईएसआईएस नियंत्रित क्षेत्र से अपना सफर शुरू कर दिया है, जहां उन्हें बंधक बनाकर रखा गया था और हमारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार वे :इरबिल में: अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट सीमा पर पहुंच गई हैं।चांडी ने कहा कि केंद्र सरकार ने उन्हें कोच्चि लाने के लिए विशेष विमान भेजने पर सहमति जता दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा, हम भारत सरकार और भारतीय दूतावास के मिशन में सकिय रूप से शामिल रहने के लिए बेहद शुकगुजार हैं।मुख्यमंत्री पिछले दो दिनों से केंद्र सरकार के साथ परामर्श कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि नर्सें कल सुबह कोच्चि पहुंचेंगी।चांडी ने कहा, वे :इरबिल में: ठहरेंगी और भारतीय अधिकारी कल तडके उन्हें हवाई अड्डा लाएंगे और वहां से वो विशेष विमान से कोच्चि लाई जाएंगी।यह पूछे जाने पर कि इस उपलब्धि के लिए वह किसे इसका श्रेय देते हैं तो मुख्यमंत्री ने कहा, हमने विदेश मंत्री :सुषमा स्वराज:, बगदाद में भारतीय दूतावास से संपर्क किया। हमें सभी तरफ से समर्थन मिला।
उन्होंने कहा, विदेश मंत्री, बगदाद में भारतीय दूतावास सबने हमारी मदद की। इसलिए हम सबके शुकगुजार हैं।नर्सों के मुद्दे को मानवीय समस्या बताते हुए चांडी ने कहा कि वो इराक में अपनी आजीविका के लिए काम कर रही हैं और वो वहां गृह युद्ध छिडने के बाद से बेहद कठिन स्थिति में काम कर रही हैं।चांडी ने कहा, हम खुश हैं क्योंकि हम मानवीय मुद्दे का समाधान कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि भारतीय दूतावास अधिकारियों ने इरबिल में उनके आराम से रहने के लिए प्रबंध किया है और भारत सरकार और केरल सरकार के प्रतिनिधि विशेष विमान से उनकी कोच्चि वापसी की व्यवस्था करने वहां जाएंगे।उन्होंने कहा, हमारी प्राथमिकता उन्हें सुरक्षित उनके घर पहुंचाना है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com