अखिलेश मिले म्यामां के प्रतिनिधिमंडल से
लखनउ :
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज म्यामां से आये एक
प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया कि यंगान जनरल
अस्पताल, म्यामां के चिकित्सकों का प्रतिनिधिमंडल एक से पांच जुलाई तक
लखनउ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान :एसजीपीजीआई: के
भ्रमण पर आया है।मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा, इस
भ्रमण से भारत और म्यामां के बीच परंपरागत मैत्रीपूर्ण संबंध और मजबूत
होंगे। इस प्रकार के आयोजनों से तकनीकी ज्ञान के आदान प्रदान में तेजी आती
है।उन्होंने उम्मीद जतायी कि एसजीपीजीआई में प्रवास के दौरान म्यामां के
चिकित्सकों को उपयोगी जानकारी हासिल होगी जिसका लाभ उनके देश की जनता को
मिलेगा।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com