कैंटीन का खाना बेकार, सांसद पड़े बीमार
नई दिल्ली :
संसद की कैंटीन में खराब खाना! सुनकर आप चौंक गए होंगे, लेकिन यह सच है।
बताया गया कि कैंटीन का खाना खाकर सांसद जया बच्चन और राम गोपाल यादव बीमार
हो गए। यह मुद्दा बुधवार को राज्यसभा में उठा। सभी राजनीतिक दलों के
सांसदों ने इस पर गहरी चिंता जताई। सरकार ने भरोसा दिलाया कि कैंटीन के
अधिकारियों से बात कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
जीरो ऑवर में जेडीयू सांसद केसी त्यागी ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि संसद की कैंटीन का खाना खाकर सांसद रामगोपाल यादव की तबीयत 4 दिन तक खराब रही। जया बच्चन भी इसी खाने को खाकर बीमार हो गईं। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। सरकार को यह तय करना चाहिए कि सदस्यों को अच्छा खाना मिले।
नायडू ने दिलाया भरोसा
इस पर उपसभापति पी जे कुरियन ने संसदीय कार्य मंत्री एम. वेंकैया नायडू से कहा कि वह इस मसले को देखें। नायडू ने सदन को भरोसा दिलाता हुए कहा कि मैंने त्यागी की बात को नोटिस में लिया है और कैंटीन के अधिकारियों को बुलाकर इस मुद्दे पर बातचीत कर उचित समाधान निकाला जाएगा।
जया बोलीं, बासी खाना
जया बच्चन ने कहा कि मैं इस मुद्दे पर चर्चा नहीं करना चाहती थी, लेकिन संसद की कैंटीन का खाना खाने के बाद बहुत तकलीफ हुई। सदन के सदस्यों को पिछले दिनों देर तक बैठना पड़ा था और इस दौरान कैंटीन से खाना खाया। जया ने कहा कि ऐसा खाना पिछले 4-5 साल से संसद की कैंटीन में दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें बासी खाना मिल रहा है।
किचन बंद होने से दिक्कत : राजीव
कांग्रेस के राजीव शुक्ला ने इस शिकायत का समर्थन करते हुए कहा कि यह दिक्कत तब से शुरू हुई है जब से संसद की कैंटीन में खाना बाहर से मंगाया जाने लगा। संसद की कैंटीन में किचन को बंद कर दिया गया है। खाना सुबह 6 बजे ही मंगा लिया जाता है, फिर पूरे दिन वही दिया जाता है। शुक्ला ने कहा कि मैं खुद कैंटीन कमिटी का सदस्य रह चुका हूं। मैंने संसद के किचिन में भोजन बनाने की सिफारिश की थी। उन्होंने कहा कि सरकार को पुरानी व्यवस्था फिर से बहाल करनी चाहिए।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com