कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्र बहादुर शहीदों को नमन करता है: मोदी
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर आज शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हम अपनी सशस्त्र सेना के अदम्य साहस और बलिदान को नमन करते हैं। मोदी ने इस अवसर पर जारी बयान में कहा, राष्ट्र बहादुर शहीदों को नमन करता है।उल्लेखनीय है कि 1999 में पाकिस्तान सेना ने कारगिल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर घुसपैठ की थी जिसकी परिणति कारगिल युद्ध के रूप में हुई थी। इसे इत्तेफाक ही कहा जाएगा कि तब पाकिस्तान में नवाज शरीफ प्रधानमंत्री थे और भारत में राजग की सरकार थी और आज भी शरीफ वहां प्रधानमंत्री हैं और यहां एनडीए की सरकार है।
पाकिस्तान की ओर से कारगिल क्षेत्र में उस घुसपैठ का भारत को 3 मई 1999 को पता चला और तब हुए संघर्ष में भारतीय सेना ने 26 जुलाई, 1999 को पाकिस्तानी सेना के घुसपैठियों को कारगिल से खदेड़ कर विजय पायी थी। पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ने में भारत के लगभग 500 जवानों ने शहादत दी थी। कारगिल से पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ने की याद और ऐसा करने में शहादत देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com