-->

Breaking News

नीतीश ने की भाकपा नेताओं से मुलाकात

नयी दिल्ली : जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यहां भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी :भाकपा: के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की और दोनों दलों ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर साथ मिलकर काम करने का निर्णय किया।नीतीश कुमार ने यहां भाकपा मुख्यालय में पार्टी नेता ए बी बर्धन और डी राजा से मुलाकात की और राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर राजनीतिक हालात पर चर्चा की।

बिहार में हाल के लोकसभा चुनाव में जदयू ने भाकपा के साथ मिल चुनाव लडा था और राज्य सभा के चुनाव में भाकपा ने जदयू उम्मीदवारों का समर्थन किया था।राजा ने कहा कि भाजपा के केन्द्र में बहुमत पाने के साथ एक नयी स्थिति उभरी है और हमने भविष्य में साथ मिलकर काम करने का निर्णय किया है ।हाल के लोकसभा चुनाव में जदयू की संख्या घटकर दो हो गयी है जबकि भाकपा सिर्फ एक सीट जीत पायी ।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com