-->

Breaking News

श्रीलंकाई दौरे पर वनडे टीम से बाहर रह सकते हैं यूनिस

कराची : पूर्व कप्तान यूनिस खान को एक बार फिर से पाकिस्तान की एकदिवसीय टीम से बाहर रखा जा सकता है। पाकिस्तान टीम के थिंक टैंक ने लाहौर में इस सप्ताह मुलाकात करके आगामी श्रीलंकाई दौरे और विश्वकप 2015 के लिए टीम के संयोजन की योजना पर चर्चा की।पाकिस्तान बोर्ड के उच्चपदस्थ सूत्र के अनुसार, मुख्य कोच वकार यूनिस और राष्ट्रीय चयन समिति ने आगामी दौरों तथा टेस्ट और वनडे क्रिकेट के लिए अलग अलग टीम को लेकर विस्तृत बैठक की।सूत्र ने पीटीआई से कहा, यूनिस को टेस्ट टीम में शामिल करने को लेकर कोई मतभेद नहीं है लेकिन चयनकर्ता इस बात को लेकर एकमत नहीं हैं कि उन्हें वनडे टीम में होना चाहिए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com