-->

Breaking News

महिलाएं, लड़कियां अपहरणकर्ताओं के चंगुल बच निकलीं

मैदुगुरी (नाइजीरिया): उत्तर पूर्वी नाइजीरिया में पिछले महीने संदिग्ध बोको हराम आतंकवादियों द्वारा अपहृत 60 से ज्यादा महिलाएं और लड़कियां अपहरणकर्ताओं के चंगुल से फरार हो गई हैं।स्थानीय सतर्कता समिति के सदस्य अब्बास गावा ने बताया कि उन्हें उनके सहयोगियों से संदेश प्राप्त हुआ था  कि अपहृत 63 महिलाएं और लड़कियां पिछले शुक्रवार को घर वापस आ गईं। बोर्नो प्रांत की राजधानी मैदुगुरी में एक उच्चस्तरीय सुरक्षा सूत्र ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर इस खबर की पुष्टि की और बताया कि वह मामले में कुछ भी बोलने को अधिकृत नहीं है।

बोर्नो प्रांत में स्थानीय सतर्कता समिति के वरिष्ठ अधिकारी गावा ने पत्रकारों को बताया कि जब अपहरणकर्ता लड़ाई के लिए बाहर गए थे तभी ये महिलाएं वहां से फरार हो गईं। गावा सुरक्षा अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया, ‘जब अपहरणकर्ता किसी और अभियान पर निकले थे तब इन सभी ने यह सख्त कदम उठाया।’ सेना ने कहा था कि पिछली शुक्रवार को दाम्बोआ शहर में उग्रवादियों के हमले में इस्लामी उग्रवादियों और सेना के बीच हुए संघर्ष में 50 से अधिक मारे गए थे। हालांकि सरकार अथवा सैन्य बलों के प्रवक्ता कल इस मामले में बयान देने के लिए उपलब्ध नहीं थे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com