इजरायली ड्रोन हमले में दो फलस्तीनी मारे गए
गाजा सिटी
: दक्षिणी गाजा में सोमवार को सुबह एक इस्राइली ड्रोन के हमले में दो
फलस्तीनी मारे गए। चिकित्साकर्मियों ने कहा कि ये हमले दो अन्य के एक अलग
हमले में मारे जाने के बाद किया गया है।गाजा पट्टी के स्वास्थ्य सेवाओं के
प्रवक्ता अशरफ अल कुद्रा ने कहा कि पूर्वी रफा में हुए हमले में दो
फलस्तीनी मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि मारे
गए विद्रोही थे लेकिन घायल होने वाले नागरिक थे।
हमास की सैन्य शाखा इजेदीन अल कासिम ब्रिगेड ने कहा कि रफा में इजरायली हमले में उनके छह लोग मारे गए। कुद्रा ने कासिम के बयानों की पुष्टि नहीं की। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि कासिम के सदस्य उस समय मारे गए जब इजरायली हमले में एक सुरंग उन पर ध्वस्त हो गई।
इजरायली सेना ने कहा कि उसने ‘‘पूरे गाजा पट्टी में नौ विद्रोही स्थलों और छुपाकर रखे गए राकेट लांचरों को निशाना बनाया गया। सेना ने कहा कि ये हमले कल विद्रोहियों द्वारा इस्राइल पर 25 मोर्टार और राकेट दागे जाने के बाद किये गए हैं। कल देर रात बुरेजी शरणार्थी शिविर के पूर्व में इजरायल के एक अन्य ड्रोन हमले में दो अन्य फलस्तीनी विद्रोही मारे गए थे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com