उत्तराखंड में आसमान से बरसी आफत
देहरादून:
उत्तराखंड के टिहरी में एक बार फिर आसमान से आफत बरसी है। टिहरी में बादल
फटने से 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन लोग एक ही परिवार के
बताए जा रहे हैं। टिहरी में बादल फटने के बाद टिहरी-रूद्रप्रयाग रोड बंद
हो गया है। हादसे में एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है।टिहरी के जिला आपदा
प्रबंधन अधिकारी आशीष सेमवाल ने बताया कि जिले की घनसाली तहसील के जखनाली
क्षेत्र में बादल फटने की घटना कल मध्यरात्रि के बाद करीब ढाई बजे हुई जब
इलाके में हुई तेज बारिश के बाद अचानक बादल फट गया और नेताड़ गांव के नजदीक
स्थित रूइस नाले में भारी बाढ़ के साथ मलबा बहकर आया।
उन्होंने बताया कि मलबे के नीचे दो मकान दबकर पूरी तरह ध्वस्त हो गये । सुबह हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन अभियान शुरू किया गया । सेमवाल ने बताया कि मलबे के अंदर से अब तक तीन शव बरामद हो चुके हैं जिनकी पहचान लज्जा देवी, मंगला देवी और रज्जो के रूप में की गयी है । उन्होंने बताया कि तीन अन्य लोग अभी लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है । मलबे से एक व्यक्ति को बुरी तरह घायल अवस्था में निकाला गया है जिसे टिहरी के बौराड़ी जिला चिकित्सालय में उपचार के लिये भेज दिया गया है ।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com