-->

Breaking News

नटवर सिंह के आरोप ‘राजनीति से प्रेरित’ : कांग्रेस

नई दिल्ली : कांग्रेस ने पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के उस दावे को ‘राजनीति से प्रेरित’ बताया जिसमें उन्होंने कहा था कि 2004 में सोनिया गांधी ने ‘अंतरात्मा की आवाज’ पर नहीं, बल्कि अपने बेटे राहुल गांधी के कड़े ऐतराज के बाद प्रधानमंत्री बनने से इंकार किया था।

वोल्कर समिति की रिपोर्ट के बाद नटवर सिंह को संप्रग सरकार से हटना पड़ा था। बाद में कांग्रेस ने उन्हें निलंबित कर दिया था। पार्टी प्रवक्ता और वरिष्ठ वकील अभिषेक सिंघवी ने कहा, ‘ टीवी पर उनका हालिया बयान राजनीति से प्रेरित प्रतीत होता है और इसका मकसद किताब की बिक्री के लिए प्रचार पाने का प्रयास है।’

कांग्रेस महासचिव और पार्टी के संचार विभाग के अध्यक्ष अजय माकन ने भी सिंह के दावे को ‘हास्यास्पद’ बताते हुए खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, ‘यह हास्यास्पद है। आजकल अच्छी बिक्री और मुफ्त के प्रचार के मकसद से किताब की विषय वस्तु को सनसनीखेज बनाना फैशन बन गया है। यह भी इसी तरह की एक कवायद है। इस पर कोई भी टिप्पणी करना बेकार होगा।’

पार्टी की प्रतिक्रिया नटवर सिंह के इस दावे के ठीक बाद आयी कि ‘अंतरात्मा की आवाज’ के कारण सोनिया ने इससे मना नहीं किया, क्योंकि एक समय वह प्रधानमंत्री पद संभालने के बारे में कह चुकी थीं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com