-->

Breaking News

जम्मू में अपने बूते बनायेंगे अगली सरकार: BJP

श्रीनगर : भारतीय जनता पार्टी भाजपा ने आज कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग उससे आस लगाये हैं तथा वह राज्य में अपने बूते अगली सरकार बनाएगी।भाजपा की प्रदेश इकाई के सह प्रभारी आर पी सिंह ने यहां नये सदस्यों को पार्टी में शामिल करने के कार्यक्रम के अवसर पर कहा, हम चुनाव के लिए तैयार हैं। हमें विश्वास है कि हम यहां अगली सरकार बनायेंगे। यहां भी लोग मोदी सरकार  चाहते हैं।

उन्होंने कहा, जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के लोग भाजपा से आस लगाये हैं। वे भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चाहते हैं, वे नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिकफ्रंट जैसे क्षेत्रीय दलों और कांग्रेस से आजिज आ चुके हैं।इस साल जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल जम्मू कश्मीर यात्रा पर अलगाववादियों के हडताल के आह्वान पर सिंह ने कहा, ऐसी चीजें मायने नहीं रखतीं। जो चीज मायने करती है वह यह है कि लोग क्या चाहते हैं, वे विकास एवं समृद्धि चाहते हैं।कश्मीर के मुफ्ती आजम मुफ्ती बशीर-उद्-दीन के इस बयान पर कि कश्मीर के लोग विस्थापित पंडितों के लिए पृथक होमलैंड नहीं स्वीकार करेंगे, सिंह ने कहा, पंडित कश्मीर के हिस्सा हैं तथा उन्हें वापस आने का अधिकार है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com