विवादों में घिरी अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम रिटर्न्स’
नई दिल्ली :बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम रिटर्र्न्स' रिलीज़ होने से पहले ही विवाद में घिर गई। दरअसल एक दक्षिणपंथी हिंदूवादी संगठन ने सेंसर फिल्म प्रमाणन बोर्ड से फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है।
हिंदू जनजागृति समिति ने बोर्ड को पत्र लिखा है कि फिल्म में हिंदू संत की गलत छवि पेश की गई है जिससे हिंदू धर्मावलंबियों की भावना आहत होती है।समिति के सचिव रमेश शिंदे ने बताया कि ऑनलाइन अपलोड किए गए फिल्म के ट्रेलर में संत को ‘खलनायक’ की तरह पेश किया गया है।
उन्होंने कहा, ‘‘ फिल्म में दिखाया है कि पुलिस अधिकारी का किरदार निभाने वाले अभिनेता अजय देवगण संत को मारने की बात करते है। जबकि मजिस्द में वर्दी में सिर झुकाते हुए और मौलवी को सलाम करते हुए देखे जाते हैं। इससे हिंदू धर्म के बारे में गलत धारणा पैदा होने जा रही है। ’’ उन्होंने इस दृश्य को काटे बगैर ही इस फिल्म के रिलीज करने पर देशभर में प्रदर्शन करने की धमकी दी है।15 अगस्त यानि स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज़ होने जा रही इस फिल्म में अजय देवगन के साथ करीना कपूर मुख्य भूमिका निभा रही है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com