-->

Breaking News

भगवान थे राम, तब भी हुआ था सीता का अपहरण : कटारिया

जयपुर: हमारे नेता कोई भी बयान देने से पहले सोचते नहीं हैं और जल्द ही बयानबाजी कर देते हैं, बाद में कह दिया जाता है उनके कहने का ये मतलब नहीं था। कुछ ऐसा ही विवादित बयान दे गए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया। कटारिया ने कहा कि कोई भी सरकार या मंत्री यह दावा नहीं कर सकते कि उनके राज में अपराध नहीं होंगे। अपराध पूरी तरह नहीं मिटाया जा सकता।

उन्होंने कहा कि भगवान राम के राज में भी सीता का अपहरण हुआ था। विधानसभा में गृह व कारागार विभाग की अनुदान मांगों पर हुई बहस के जवाब में कटारिया ने कहा कि अपराध तो होंगे, लेकिन अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई कर उन्हें सजा दिलाना जरूरी है। राज्य सरकार इस मामले में पूरी तरह गंभीर है। इसी कारण पिछली कांग्रेस सरकार के समय ठंडे बस्ते में डाली गई केस ऑफिसर स्कीम को फिर से लागू किया गया है।

बीकानेर में कैदियों के बीच हुई फायरिंग के मामले में कटारिया ने कहा कि कारागार विभाग में पूरा स्टॉफ नहीं होने के कारण भी ऐसी घटनाएं होती हैं। वहीं कटारिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय महिला अत्याचार, एससी व एसटी अत्याचार और लूट आदि मामलों में बढ़ौत्तरी हुई थी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com