-->

Breaking News

श्रीलंका की नीति का अंत राजीव गांधी की हत्या के रूप में हुआ: नटवर सिंह

नई दिल्ली: पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने एक अंग्रेजी चैनल से बातचीत में कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कैबिनेट से विचार विमर्श के बगैर वर्ष 1987 में श्रीलंका में भारतीय शांति सेना भेजी थी। नटवर सिंह ने यह दावा अपनी  आने वाली आत्मकथा में किया है। उन्होंने बातचीत में कहा कि राजीव गांधी को इस बारे में गलत सलाह दी गई थी। नटवर सिंह की आत्मकथा: वन लाईफ इज नॉट इनफ, जल्द ही रिलीज होने वाली है। नटवर सिंह के मुताबिक बिनी स्पष्ट ब्रीफिंग ऑबजेक्टिव के भारतीय शांति सेना को श्रीलंका भेजा गया। उन्होंने कहा है कि राजीव गांधी की श्रीलंका की नीति का अंत 1991 में उनकी हत्या के रूप में हुआ।

गौर हो कि नटवर सिंह नेहरू-गांधी परिवार को लेकर लगातार खुलासे कर रहे हैं। नटवर सिंह ने चंद दिन पहले एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में यह दावा किया था कि वर्ष 2004 में सोनिया गांधी ने अंतरआत्मा की वजह से प्रधानमंत्री पद नहीं ठुकराया था बल्कि बेटे राहुल गांधी के दबाव के कारण सोनिया गांधी प्रधानमंत्री नहीं बनीं। कांग्रेस नटवर सिंह के दावों को सिरे से खारिज कर रही है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com