चंडीगढ़ और कानपुर तक होगी हाईस्पीड ट्रेन
नई दिल्ली :
दिल्ली, आगरा के बाद अब दिल्ली चंडीगढ़ और दिल्ली कानपुर रूट पर भी
ट्रेनों की स्पीड की तैयारी शुरू हो गई है। इन दोनों रूटों पर फिलहाल रेलवे
130 किमी की रफ्तार से ट्रेनें चलाने की योजना पर काम शुरू कर चुका है।
लगभग एक साल बाद इन रूटों पर ऐसी व्यवस्था करने की तैयारी है, जिससे कि
यहां भी 160 किमी की रफ्तार से ट्रेनें चलाई जा सकें।
चंडीगढ़ और कानपुर : दिल्ली से चंडीगढ़ रूट पर फिलहाल ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 110 किमी है लेकिन अब इस रूट पर 130 किमी की स्पीड से ट्रेनें चलाने की तैयारी है। इसके लिए रेलवे ने ट्रेक और सिग्नल सिस्टम में जो बदलाव करने हैं, वह लगभग कर लिए हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस रूट पर अब बहुत मामूली कार्य ही बचा हुआ है, जो जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद कमिश्नर रेलवे सेफ्टी और रेलवे बोर्ड से इस रूट पर भी ट्रेनों की स्पीड को बढ़ाया जाएगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इसके अलावा रेलवे बोर्ड ने दिल्ली से चंडीगढ़ और दिल्ली से कानपुर के रूट पर भी ट्रेनों की स्पीड 160 किमी करने के लिए अपनी सहमति दे दी है लेकिन 160 की स्पीड पर ट्रेनें चलाने के लिए रेलवे को अभी कई अहम कार्य करने होंगे। इन कार्यों में एक से डेढ़ साल लगेगा। उसके बाद ही इन रूटों पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई जाएगी। रेलवे सूत्रों का कहना है कि दरअसल, रेलवे का फोकस इस वक्त ट्रेनों की सेफ्टी और स्पीड पर है और सरकार भी चाहती है कि जब तक बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट शुरू नहीं होता, तब तक मौजूदा ट्रैनों की स्पीड पर ध्यान दिया जाए।
आगरा के लिए दस कोच : दिल्ली और आगरा के बीच फिलहाल भोपाल शताब्दी 150 किमी की रफ्तार से दौड़ रही है लेकिन 160 किमी की रफ्तार इसे नहीं मिलेगी बल्कि इसके लिए 10 कोच वाली एक नई ट्रेन चलाई जाएगी। इस लाइन पर 160 की स्पीड के लिए फाइनल ट्रायल गुरुवार को होना है। दरअसल, भोपाल शताब्दी में 18 कोच हैं और फिलहाल यह ट्रेन तो अपनी ही स्पीड पर चलेगी। लेकिन अगर गुरुवार को कमिश्नर रेलवे सेफ्टी अपनी मंजूरी दे देते हैं तो 160 की स्पीड पर नई ट्रेन को चलाया जाएगा। यह ट्रेन आगरा तक जाएगी। गुरुवार को इस रूट पर जो ट्रायल होगा, उसमें भी दस कोच ही होंगे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com