-->

Breaking News

पाकिस्तान ने फिर किया युद्धविराम का उल्लंघन

जम्मू : युद्धविराम का एक बार फिर से उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू जिले में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से अग्रिम भारतीय चौकियों को निशाना बनाया जिस पर भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की।रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी ने आज यहां बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू जिले के पल्लानवाला में अग्रिम चौकियों पर बीती देर रात करीब 11 बजकर 10 मिनट पर छोटे हथियारों से बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।

उन्होंने बताया कि सैनिकों ने पाकिस्तानी गोलीबारी का जवाब दिया जिस पर दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी हुई। उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।नगरोटा स्थित 16वीं कोर के लेफ्टिनेंट जनरल के एच सिंह ने कहा कि भारतीय सेना पाकिस्तानी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। सात घंटे से भी कम समय में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा युद्धविराम उल्लंघन का यह दूसरा और जुलाई महीने में आठवां मामला है।

कल पाक सैनिकों ने पुंछ जिले के मेंधर सेक्टर के बालाकोटे क्षेत्र में अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियारों से बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। 20 जुलाई को पाकिस्तानी रेंजरों ने युद्धविराम उल्लंघन की एक बड़ी घटना में जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास के गांवों में मोर्टार बमों से भारी गोलीबारी की थी जिसमें घरों को नुकसान पहुंचा और पालतू जानवर मारे गए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com