-->

Breaking News

अमला का शतक, दक्षिण अफ्रीका की बडी जीत

कोलंबो : सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला के शतक तथा गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने आज यहां श्रीलंका के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 75 रन की बडी जीत दर्ज की।अमला ने 130 गेंद पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 109 रन बनाये। उन्होंने कप्तान एबी डिविलियर्स : 75 : के साथ तीसरे विकेट के लिये 151 रन की साझेदारी की। निचले क्रम में 21 गेंद पर नाबाद 36 रन की तूफानी पारी खेली जिससे पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाला दक्षिण अफ्रीका पांच विकेट पर 304 रन का विशाल स्कोर खडा करने में सफल रहा।

इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 40 . 3 ओवर में 229 रन पर आउट हो गयी। जब तक कुमार संगकारा : 88 : क्रीज पर थे तब तक मैच जीवंत लग रहा था लेकिन उनके आउट होते ही दक्षिण अफ्रीका को जीत दर्ज करने में देर नहीं लगी।दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने 50 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि डेल स्टेन, मोर्ने मोर्कल और रेयान मैकलारेन ने दो दो विकेट हासिल किये।

बडे लक्ष्य के सामने श्रीलंका ने अच्छी शुरूआत की। कुशाल परेरा : 34 : और तिलकरत्ने दिलशान : 40 : ने पहले विकेट के लिये 50 रन जोडे। संगकारा ने क्रीज पर उतरने के बाद एंकर की भूमिका निभायी और दिलशान के साथ दूसरे विकेट के लिये 48 रन की साझेदारी की। इसके बाद हालांकि श्रीलंका ने नियमित अंतराल में विकेट गंवाये जिससे दूसरे छोर पर खडे संगकारा पर दबाव बढा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com