हमारे लिये मैच बचाना मुश्किल : धवन
साउथम्पटन :
साउथम्पटन टेस्ट का आखिरी दिन टीम इंडिया के लिए कांटों भरी राह से कम
नहीं होगा. इंग्लैंड को बड़ी जीत के लिए महज 6 विकेट झटकने होंगे जबकि
मेहमानों को हार का संकट टालने के लिए दिनभर बल्लेबाजी करनी होगी या जीत के
लिए नामुमकिन से लग रहे 333 रन और बनाने होंगे.सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने
भी माना है कि टीम इंडिया के लिए मैच बचाना मुश्किल होगा. धवन ने कहा,
‘मैच का आखिरी दिन हमारे लिए बहुत मुश्किल होगा.’ उन्होंने कहा, ‘इंग्लैंड
अच्छी स्थिति में है लेकिन हमें बड़ी साझेदारियां बनानी होगी, विकेट भी
टूटने लगी है जिस पर रन बनाना मुश्किल हो गया है.’
जीत के लिए बेकरार हैं हमः रूट
वहीं इंग्लैंड के बल्लेबाज जोए रूट ने कहा कि उनके गेंदबाज भारत के बाकी छह विकेट लेकर जीत दर्ज करेंगे, रूट ने कहा, ‘हमने चौथे दिन अच्छा प्रदर्शन किया. एक टीम के रूप में आप मैदान पर ऐसा ही खेलना चाहते हैं.’ उन्होंने कहा, ‘हमने शुरुआती विकेट लिए और बाद में कुक ने दूसरी पारी में अर्धशतक जमाकर मैच का पासा हमारी ओर पलट दिया. हम चौथे दिन का खेल खत्म होने से पहले दो विकेट लेना चाहते थे लेकिन हमें चार विकेट मिले जिसकी हमें खुशी है.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com