उस्ताद अमजद अली खान का गुम हुआ सरोद वापस मिला
नई दिल्ली : उस्ताद अमजद अली खान को शनिवार की रात लंदन से दिल्ली लौटते समय ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान में गुम हुआ सरोद वापस मिल गया है । यह सरोद पिछले 45 साल से उस्ताद के साथ था और उनका कहना था कि वह अपने इस सरोद से ‘संवाद’ किया करते थे । पद्म विभूषण से सम्मानित 68 वर्षीय सरोद वादक ने आज ट्विटर पर घोषणा की कि ब्रिटिश एयरवेज ने उन्हें सरोद उपलब्ध करा दिया है । इसे उन्होंने ‘बिछड़े से मिलन’ करार दिया ।
खान ने ट्वीट किया, ‘बिछड़े से मिलन, ब्रिटिश एयरवेज ने मेरा सरोद लौटा दिया । आपकी दुआओं और प्यार, खासकर मीडिया के लिए आप सबका धन्यवाद । ’ उस्ताद अपनी पत्नी सुबालक्ष्मी के साथ डार्टिंगटन में 21 जून को प्रस्तुति देने के लिए गए थे । यह कार्यक्रम रबींद्रनाथ टैगोर के जीवन पर आधारित था । वह 28 जून की रात वापस आए ।
वह लंदन से वापसी के दौरान अपनी पत्नी के साथ ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान (बीए-143) की प्रथम श्रेणी में सफर कर रहे थे । खान ने कल कहा था, ‘जब हम 28 जून को दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरे तो मेरा अमूल्य सरोद नहीं मिल पाया। एयरलाइन के लोगों ने मेरे सरोद को ढूंढ़ने की कोशिश की और हमें 4-5 घंटे इंतजार करना पड़ा । लेकिन वे इसे नहीं ढूंढ़ पाए और कहा कि संभवत: यह अगली उड़ान से आएगा ।’ उन्होंने कहा था, ‘लेकिन अब 48 घंटे से ज्यादा हो गए हैं और मैं किसी खबर का इंतजार कर रहा हूं । इतनी बड़ी एयरलाइन इतनी गैर जिम्मेदार कैसे हो सकती है ।’

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com