-->

Breaking News

तापस का बयान शर्मनाक, दंड मिलना चाहिए: बीजेपी

जालंधर : पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के एक नेता के ‘बलात्कार और कत्ल’ कराने संबंधी कथित बयान को भारतीय जनता पार्टी ने शर्मनाक करार देते हुए पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी से ऐसे नेता को सलाखों के पीछे भेजने की मांग की है और कहा है कि ऐसे नेता को किसी भी राजनीतिक दल में बने रहने का अधिकार नहीं है।

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांता चावला ने मंगलवार को यहां बयान जारी कर कहा कि उन्होंने पत्र लिख कर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कहा है कि विरोधियों का कत्ल और बलात्कार कराने संबंधी कथित बयानबाजी करने वाले तापस पॉल जैसे नेता को उनकी पार्टी में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि वह स्वयं एक महिला हैं, इसलिए उन्हें पाल को दंडित कर जेल भेजना चाहिए।

चावला ने पत्र में लिखा है कि ऐसी जानकारी सामने आई है कि आपकी पार्टी के सांसद तापस पॉल अपने कार्यकर्ताओं से विरोधियों को गोली मारने, पीटने और महिलाओं की इज्जत लूटने की बात सरेआम कह रहे हैं। इससे निश्चित तौर पर आपको भी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी होगी। इसलिए जल्द से जल्द तापस को न केवल पार्टी से निकाला जाए, बल्कि महिलाओं को अपमानित करने वाले इस बयान के लिए उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया जाना चाहिए।

मीडिया में ऐसी खबरें आई हैं कि कृष्णानगर से टीएमसी सांसद तापस पाल ने एक सभा में अपने विरोधियों को कथित रूप से धमकी दी कि अगर किसी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं को छुआ तो वह स्वयं न केवल उन्हें गोली मार देंगे, बल्कि जरूरत पड़ी तो रेप (बलात्कार) भी करा देंगे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com