विपक्ष के दुष्प्रचार की पोल खोलें सांसद : मोदी
नई दिल्ली :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राजस्थान के पार्टी सांसदों को
उनकी सरकार द्वारा लिए गए साहसिक फैसलों का प्रचार करने में अपनी भूमिका
निभाने की सलाह दी और विपक्ष के नकारात्मक प्रचार का खुलासा करने में उनसे
सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने को कहा।विभिन्न राज्यों के सांसदों के साथ
बैठकों के सिलसिले के तहत अपनी दूसरी बैठक में प्रधानमंत्री ने राजस्थान के
सांसदों से मुलाकात की। अपने आवास पर सांसदों से संवाद के दौरान मोदी ने
पार्टी और सरकार को सक्रिय बनाने और आम आदमी के साथ अधिक कारगर तरीके से
जुड़ने में मदद करने में उनकी भूमिका के बारे में सांसदों का मार्गदर्शन
किया।
उन्होंने उनसे कहा कि आम लोगों में नयी सरकार के बारे में विश्वास पैदा हुआ है और यह विश्वास सरकार और पार्टी के लिए प्रेरणा के तौर पर काम करना चाहिए। मोदी ने इससे पहले दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के भाजपा सांसदों के साथ मुलाकात की थी और नाश्ते पर उनके साथ संवाद किया था।प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा कि दो महीने पुरानी सरकार ने कुछ साहसिक फैसले किए हैं जिसकी वजह से देश के भविष्य में बदलाव लाने के बारे में देश की जनता की उम्मीदें जाग गई हैं। मोदी ने कहा कि पार्टी सांसदों को इस तरह के फैसलों को जमीनी स्तर पर जनता के बीच प्रचारित करना है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com