-->

Breaking News

Kissing Scene करने में कोई परेशानी नहीं है : श्रद्धा

मुंबई : बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने कहा किसिंग सीन में इतना बवाल क्यों मचाया जाता है। खबर यह है कि बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री और शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर का कहना है कि किसिंग सीन पर आज के दौर में इतना बवाल क्यों मचाया जाता है।

वर्ष 2010 में रिलीज हुई फिल्म "तीन पत्ती" से अपने करियर की शुरूआत करने वाली श्रद्धा कपूर की हाल ही में "एक विलेन" रिलीज हुई है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा पर किसिंग सीन फिल्माए गए हैं जो इन दिनों सुखियों में बने हुए हैं। श्रद्धा कपूर ने कहा कि मैं हैरान हूं कि इस दौर में भी एक किसिंग सीन पर इतना बवाल क्यों मचा है। दर्शक एक किस सीन को लेकर इतनी हाय-तौबा नहीं मचाते।

अब तो दर्शक इसके आदी हो गए हैं। जब तक मुझे अपने निर्देशक के दृष्टिकोण पर भरोसा है मुझे किसिंग सीन करने में कोई परेशानी नहीं है। श्रद्धा ने कहा कि अगर यह सब फिल्म की मार्केटिंग के लिए किया गया है तो मुझे नहीं पता ऎसा क्यों किया गया। मैं मार्केटिंग विशेषज्ञ नहीं हूं। वैसे भी किसिंग सीन करने के मामले में मैं दिल से बेहद रूढि़वादी हूं। अंतरंग दृश्य फिल्माना मेरे लिए आसान काम नहीं है। यह सब फिल्म के लिए जरूरी होगा, तभी मैं यह करूंगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com