USA हारा, 28 साल बाद क्वार्टरफाइनल में बेल्जियम
साल्वाडोर ( ब्राजील ) :
केविन डि बूएन और रोमेलु लुकाकु के अतिरिक्त समय में किये गये गोल की
बदौलत बेल्जियम ने एक रोमांचक मैच में अमेरिका को 2-1 से हराकर विश्व कप
फुटबाल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। बेल्जियम को क्वार्टर फाइनल में
शनिवार को ब्रासीलिया में दो बार के विजेता अर्जेंटीना से भिड़ना होगा।
साल्वाडोर में अंतिम 16 के इस मुकाबले में नियमित समय तक कोई भी टीम गोल
नहीं कर पायी थी।
डि ब्रूएन ने 92वें मिनट में मैच का पहला गोल दागा। इस मिडफील्डर ने लुकाकु के पास पर गेंद को गोल के हवाले किया। लुकाकु ने 106वें मिनट में बेल्जियम की बढ़त 2-0 कर दी। इस बार डि ब्रूएन ने उनकी मदद की। इससे टूर्नामेंट के छुपे रूस्तम माने जा रहे बेल्जियम की क्वार्टर फाइनल में जगह लगभग पक्की लगने लगी लेकिन अतिरिक्त समय के दूसरे हाफ में बायर्न म्यूनिख के किशोर खिलाड़ी जुलियन ग्रीन मैदान पर उतरे और उन्होंने आते ही गोल दाग दिया। बेल्जियम को इसके बाद कुछ तनावपूर्ण क्षणों से गुजरना पड़ा था। बेल्जियम का विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1986 में रहा था। तब वह सेमीफाइनल में पहुंचा था।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com