-->

Breaking News

भारतीय गेंदबाज करेंगे शानदार प्रदर्शन: कपिल देव

मुंबई। बेशक टीम इंडिया 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज 0-4 से हार गई हो मगर पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव का मानना है कि अगर भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड के ख्रिलाफ खेले जाने वाले 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब हो पाते हैं तो टीम का मौजूदा गेंदबाजी आक्रमण जहीर की गैर मौजूदगी में भी बढि़या प्रदर्शन कर सकती है।

जहीर का कहना है कि मौजूदा टीम पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत है मगर ये सीरीज उनके लिए आसान नहीं होगा। 1983 व‌र्ल्ड कप जीतने वाली टीम के कप्तान कपिल का मानना है कि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और मो. सामी इंग्लैंड के कंडीशन का पूरा फायदा उठाएंगे और अगर इशांत शर्मा बढि़या प्रदर्शन करने में कामयाब हो पाते हैं तो टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण और मजबूत हो जाएगा। उन्होंने कहा कि टीम को गेंदबाजी के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। भुवनेश्वर कुमार और सामी की गेंदबाजी के लिए इंग्लैंड का कंडीशन बेहतरीन है। इसके अलावा उन्होंने इशांत शर्मा के बारे में कहा कि वो जल्द ही अपने बेहतरीन फॉर्म में वापस आएंगे और उन्हें गेंदबाजों पर पूरा भरोसा है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com