-->

Breaking News

सीमा क्षेत्र पर तैनात 20 भारतीय जवान लापता

नई दिल्ली। एक आरटीआई रिपोर्ट के मुताबिक हमारे देश की सीमा क्षेत्र में तैनात 20 जवान गायब हैं। आरटीआई दाखिल के बदले मिले जवाब में यह बात सामने आई है कि वर्ष 1996 से लेकर 2010 के बीच सीमा क्षेत्र पर तैनात 20 भारतीय जवान लापता है। इनमें से अधिक्तर जम्मू-कश्मीर में सीमा क्षेत्र में तैनात थे। विदेश मंत्रालय से आरटीआई के बदले मिले जवाब में यह बात सामने है कि जम्मू-कश्मीर से 18 और गुजरात से दो भारतीय जवान लापता हैं।

मिली जानकारी के अनुसार गोरखा राइफल्स के हवलदार भूपेंद्र बहादुर थापा, नेत्र बहादुर थापा, नायक हरक बहादुर राणा और लांस नायक राजू गोरंग 12 अगस्त 1996 से लापता हैं। ये जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में कृष्णा घाट पर तैनात थे। भूपेंद्र, नेत्र और हरक नेपाल के रहने वाले हैं जबकि राजू देहरादून का है।

इसी प्रकार जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में तैनात 11 इंजीनियर रेजीमेंट के कैप्टन अविनाश कुमार शर्मा 16 अगस्त 1996 से लापता हैं।

मंत्रालय के अनुसार गुजरात के कच्छ जिले के रण में तैनात गोरखा राइफल्स के कैप्टन संजीव भट्टाचार्याजी और लेंस नायक राम बहादुर 27 अप्रैल, 1997 से लापता हैं। इसी प्रकार अन्य जवान भी जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग सेक्टर से लापता हैं। आरटीआई के जवाब में मिले जवाब में अबतक 20 जवान भारतीय सीमा से लापता हैं। हालांकि मंत्रालय ने इनके लापता होने के पीछे कारणों को उजागर नहीं किया और उनकी वर्तमान स्थिति भी नहीं बताई है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com