थंबीदुरई का डिप्टी स्पीकर चुना जाना तय, चुनाव आज
नई दिल्ली : कांग्रेस समेत सभी प्रमुख दलों के समर्थन से जयललिता की पार्टी अन्नाद्रमुक के एम. थंबीदुरई का निर्विरोध लोकसभा उपाध्यक्ष चुना जाना तय हो गया है। उन्होंने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। चुनाव बुधवार को होना है।
थंबीदुरई के नामांकन पत्र के प्रस्तावक गृह मंत्री राजनाथ सिंह और अनुमोदक विदेश मंत्री सुषमा स्वराज हैं। कांग्रेस ने भी उन्हें अपना समर्थन दिया और लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनके नाम के प्रस्तावक के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उसका अनुमोदन किया। सूत्रों ने बताया कि तेदेपा, शिवसेना, लोजपा जैसे राजग के सहयोगी और बीजद, टीआरएस, वाईएसआर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और सपा जैसे दलों ने भी उनके समर्थन में कम से कम आठ सेट नामांकन पत्र दाखिल किए।
मंगलवार को थंबीदुरई समेत अन्नाद्रमुक सांसदों ने संसदीय कार्य मंत्री एम. वेंकैया नायडू से उनके कक्ष में मुलाकात की। अन्नाद्रमुक के लोकसभा में 37 सांसद हैं और वह भाजपा और कांग्रेस के बाद सदन में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। भाजपा के लोकसभा में 279 सदस्य हैं, जबकि कांग्रेस के 44 सांसद हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com