-->

Breaking News

स्वतंत्रता दिवस पर 2.50 रुपये घट सकते हैं पेट्रोल के दाम

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के मद्देनजर शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में कटौती किए जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक 15 अगस्त को तेल कंपनियां पेट्रोल के दाम 2.50 रुपये प्रति लीटर सस्ता कर सकती हैं।

ऐसा कई महीनों में पहली बार होगा, जब पेट्रोल के दाम में इतनी कटौती होगी। अगस्त महीने में दूसरी बार पेट्रोल सस्ता होने वाला है। इससे पहले 1 अगस्त को पेट्रोल 1 रुपये 9 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था।

ईंधन की खुदरा बिक्री करने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी इंडियन ऑयल (आईओसी) के चेयरमैन बी अशोक ने बताया, पेट्रोल मूल्य नियंत्रणमुक्त है और इसकी कीमत में घटबढ़ हर पखवाड़े इनपुट लागत पर निर्भर करती है। हमने 1 अगस्त को दरें घटाई थीं और अब 15 अगस्त को कीमतों की समीक्षा होगी।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां, तेल के वैश्विक औसत मूल्य एवं पिछले पखवाड़े में रुपया-डॉलर विनिमय दर के आधार पर हर महीने की 1 और 16 तारीख को पेट्रोल की कीमतें संशोधित करती हैं। यह पूछे जाने पर कि तेल कीमतों के औसत व विनिमय दर के मद्देनजर क्या कीमतें घटाए जाने की उम्मीद हैं, उन्होंने कहा, कुछ सकारात्मक संकेत हैं। वर्तमान में, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 72.51 रुपये प्रति लीटर है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com