बाजार में सुस्त कारोबार, सेंसेक्स में गिरावट
नई दिल्ली। कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों की वजह से बाजारों में सुस्त कारोबार नजर आ रहा है। सुबह 9:23 बजे, सेंसेक्स 3 अंक गिरकर 25878 और निफ्टी 3 अंक चढ़कर 7730 के स्तर पर हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर भी हल्का दबाव है। कैपिटल गुड्स और पावर शेयर 1 फीसदी टूटे हैं। रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, बैंक शेयर करीब 0.5 फीसदी गिरे हैं। मेटल और आईटी शेयरों में मामूली कमजोरी है। ऑयल एंड गैस, हेल्थकेयर, एफएमसीजी शेयर करीब 0.5 फीसदी मजबूत हैं। तकनीकी और ऑटो शेयरों में हल्की बढ़त है।
वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में बीएचईएल का मुनाफा 58.4 फीसदी घटकर 193.5 करोड़ रुपये रहा। बीएचईएल करीब 4.5 फीसदी लुढ़का है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टाटा स्टील का मुनाफा 7.8 फीसदी घटकर 1050 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। टाटा स्टील 0.5 फीसद गिरा है।
वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में कोल इंडिया का मुनाफा 8 फीसदी बढ़कर 4033 करोड़ रुपये रहा। कोल इंडिया कमजोर है। टाटा पावर, बैंक ऑफ बड़ौदा, गेल, सेसा स्टरलाइट, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक जैसे दिग्गज 2-0.75 फीसदी टूटे हैं। निफ्टी शेयरों में एनएमडीसी, बीपीसीएल, भारती एयरटेल, एचयूएल, एमएंडएम, आईटीसी, बजाज ऑटो, डॉ रेड्डीज 2-0.5 फीसदी चढ़े हैं।
वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में सन फार्मा को 1391 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। सन फार्मा 0.75 फीसदी मजबूत है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में ओएनजीसी का मुनाफा 43.5 फीसदी बढ़कर 5764 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। ओएनजीसी में 0.8 फीसदी की तेजी है।
एशियाई बाजारों में शंघाई कंपोजिट 0.6 फीसदी गिरा है। स्ट्रेट्स टाइम्स और हैंग सैंग भी कमजोर हैं। कॉस्पी 0.5 फीसदी चढ़ा है। निक्केई में हल्की बढ़त है। मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में लगातार 2 दिन से जारी तेजी पर ब्रेक लगा। ब्रेंट क्रूड के 13 महीनों के निचले स्तर पर फिसलने से एनर्जी शेयर टूटे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com