-->

Breaking News

बाजार पूंजीकरण 74,193 करोड़ रुपये घटा

नई दिल्ली : शेयर बाजारों में कमजोर रूख के बीच देश की 10 में से 9 सबसे मूल्यवान कंपनियों की बाजार हैसियत (मार्केट कैप) बीते सप्ताह 74,193 करोड़ रुपये घट गई। समीक्षाधीन सप्ताह में सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से आईसीआईसीआई बैंक को छोड़कर अन्य का बाजार पूंजीकरण घटा। इनमें टीसीएस, ओएनजीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी व कोल इंडिया शामिल हैं।

टीसीएस का बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह 17,334.74 करोड़ रपये घटकर 4,92,904.10 करोड़ रुपये पर आ गया। शीर्ष दस कंपनियों में सबसे ज्यादा घाटे में यही रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण इस दौरान 13,978.9 करोड़ रुपये घटकर 3,16,421.99 करोड़ रुपये पर आ गया।

वहीं ओएनजीसी को सप्ताह के दौरान 12,533.79 करोड़ रुपये का घाटा हुआ और कंपनी का बाजार पूंजीकरण 3,30,455.81 करोड़ रुपये रह गया। कोल इंडिया के बाजार पूंजीकरण में सप्ताह के दौरान 10,579.91 करोड़ रपये की गिरावट आई और यह 2,27,041.72 करोड़ रुपये रह गया। आईटीसी की बाजार हैसियत 5,851.74 करोड़ रुपये घटकर 2,78,455.22 करोड़ रुपये रह गई।

एचडीएफसी बैंक के बाजार पूंजीकरण में 4,709.18 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 1,96,553.07 करोड़ रुपये रह गया। वहीं एसबीआई की बाजार हैसियत 4,613.82 करोड़ रुपये कम होकर 1,82,119.04 करोड़ रुपये रह गई।

समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी के बाजार पूंजीकरण में 3,901.69 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 1,62,875.92 करोड़ रुपये रह गया। इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 689.08 करोड़ रुपये घटकर 1,91,814.98 करोड़ रुपये पर आ गया। वहीं इस रख के उलट बीते सप्ताह आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 71.54 करोड़ रुपये बढ़कर 1,70,729.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

टीसीएस शीर्ष दस कंपनियों की सूची में पहले स्थान पर बनी रही। उसके बाद क्रमश: ओएनजीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, कोल इंडिया, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक व एचडीएफसी का नंबर आता है। बीते सप्ताह सेंसेक्स में 646 अंक व निफ्टी में 188 अंक का नुकसान दर्ज हुआ।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com