-->

Breaking News

मोदी सरकार का काम खुद बोलेगा: मेनका

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद नहीं करने की आलोचना को खारिज करते हुए केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा है कि मुख्य ध्यान काम करने पर है जो खुद बोलता है। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की ‘चुप्पी’ की आलोचना के बारे में पूछे जाने पर मेनका ने कहा, ‘‘काम समय आने पर बोलता है। उनके काम के बारे में किसी को बात करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।’’ पिछले हफ्ते महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने मोदी पर पदभार संभालने के बाद चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए कहा था कि उनके शासन की शैली ‘निरंकुश’ है जो एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए बहुत अच्छा नहीं है।

उन्होंने इन टिप्पणियों को तवज्जो नहीं देते हुए कहा, ‘‘मैं इसे हमला या आलोचना के तौर पर नहीं देखती। मैं इसे बुरी चीज के रूप में नहीं देखती।’’ वहीं, महिला एवं बाल विकास मंत्री ने पिछली कांग्रेस नीत सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा, ‘‘आप जानते हैं कि मनमोहन सिंह ने 20 साल तक नहीं बोला। (मोदी सरकार में) मंत्रियों को अनुमति दी जा रही है और काम खुद बोलता है। यह ऐसा नहीं है कि मनमोहन सिंह की तरह कहने के लिए कुछ नहीं है।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या वह राजनीति में अपने बेटे वरूण गांधी की प्रगति को लेकर खुश हैं, मेनका ने कहा कि वह बहुत अच्छा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह बहुत अच्छा कर रहे हैं। यह दूसरी बार है कि वह सांसद बने हैं और वह इसमें बहुत सहज हैं।’’ मेनका ने कहा, ‘‘वह काफी अध्ययन करते हैं। वह कई सारे अखबारों के लिए आलेख लिखते हैं। वह जानकारी रखने वाले युवक हैं और मैं उनकी प्रगति से खुश हूं।’’

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com