-->

Breaking News

मोदी का जोर निर्यात बढ़ाने पर, राज्यों के लिए बनेगा ईपीसी

नावा शेवा (महाराष्ट्र)। राज्यों को भी जल्द ही अपने निर्यात संवर्धन आयोग (एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल) के गठन की अनुमति दे दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह घोषणा करते हुए कहा कि निर्यात में नए सिरे से तेजी लाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर काम करने की जरूरत है।

प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष आíथक क्षेत्रों (एसईजेड) की स्थापना में आ रही अड़चनों को भी तेजी से हटाने की जरूरत पर बल दिया। मोदी ने यहां जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट एसईजेड की आधारशिला रखते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए हम राज्यों के साथ मिलकर काम करेंगे और राज्य भी निर्यात बढ़ाने के लिए मेहनत करें।

राज्यों से चर्चा

मोदी ने कहा कि निर्यात में आ रही बाधाओं की पहचान करने के लिए केंद्र ने हाल ही में राज्यों की एक बैठक बुलाई थी। विदेश व्यापार को स्थानीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए राज्य भी अपने निर्यात संवर्धन आयोग गठित कर सकेंगे। उनका इशारा इस तरफ था कि निर्यात के मामले में राज्य केंद्र सरकार पर निर्भर न रहें।

राज्यों में भी प्रतिस्पर्धा हो

प्रधानमंत्री ने कहा कि निर्यात बढ़ाने के लिए राज्य भी आपस में प्रतिस्पर्धा करें और विदेशों में बाजार के विकास पर ध्यान केंद्रित करें। बड़ी संख्या में रुकी पड़ी एसईजेड परियोजनाओं पर चिंता जताते हुए मोदी ने कहा कि इस दिशा में आ रही समस्याओं और उनके समाधान के लिए जल्द ही एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया जाएगा।

बंदरगाहों से तेज तरक्की

बंदरगाहों की अच्छी सुविधाओं वाले देशों के तेज आíथक विकास की ओर ध्यान दिलाते हुए मोदी ने कहा कि भारत के तटीय राज्य भी इस चीज का फायदा उठा सकते हैं।

23 आवेदकों ने कदम खींचे

इसके पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि राज्य में एसईजेड के लिए 146 आवेदन आए थे, लेकिन प्रतिकूल नीतियों के कारण 23 आवेदकों ने अपनी योजना से किनारा कर लिया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com