-->

Breaking News

वित्त मंत्री जेटली के कार्यक्रम में पानी की किल्लत को लेकर हंगामा

नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली के कार्यक्रम में पानी की किल्लत को लेकर हंगामा होने की खबर है। शनिवार को दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब में चल रहे जेटली के कार्यक्रम के दौरान द्वारका आरडब्लूए के लोगों ने पानी की किल्लत को लेकर जमकर हंगामा किया। दिल्ली के कुछ इलाकों में इन दिनों पानी और बिजली की समस्या चरम पर है। लोगों को रोजाना पानी और बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सूत्रों के अनुसार जेटली आरडब्लूए के लोगों से मिलकर स्थिति का जायजा लेने गए थे।

प्रशासन की व्यवस्था से नाखुश लोग अरुण जेटली से जल्द कोई समाधान सुनिश्चित करने की मांग कर रहे थे। हालांकि प्रशासन की तरफ से दिल्ली के कई इलाकों में पानी के टैंकरों की व्यवस्था की गई है। परंतु उससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। लोगों का कहना है कि टैंकर तो खड़े हो जाते हैं पर उनमें पानी नहीं होता है और जिनमें होता भी है तो वो पीने लायक नहीं होता।

गौरतलब है कि पिछली 'आप' सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को पानी और बिजली में की सुविधा देने की बात कहकर धोखा दे दिया था।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com