-->

Breaking News

नेपाल चैन से नहीं सोएगा तो भारत को भी नींद नहीं आएगी: मोदी

काठमांडू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि भारत और नेपाल के बीच इतने गहरे और नजदीकी रिश्ते हैं कि नेपाल परेशान रहेगा तो भारत चैन की नींद नहीं सो सकता है। नेपाल की दो दिन यात्रा पर यहां आए मोदी ने नेपाली संविधान सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच के रिश्ते कितने करीबी हैं इसका अनुमान कल कोसी नदी पर भूस्खलन के कारण बनी झील से उत्पन्न स्थिति से लगाया जा सकता है। इस झील की वजह से जो चिंता नेपाल की रही वहीं चिंता भारत की भी थी। इससे दोनों देशों के बीच के रिश्तों की करीबी को समझा जा सकता है। भारत में कोसी के तट के नजदीक बसे लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

मोदी ने नेपाल से कहा, ‘‘हमारा काम आपके काम में दखल देना नहीं है। हमारा काम आपको मंजिल तक पहुंचाने का भी नहीं है लेकिन आपकी दिशा में काम आना और आपके संकल्प में सहयोग करना हमारा काम है।’’ उन्होंने कहा कि नेपाल सार्वभौम राष्ट्र है और गौरवान्वित होकर नेपाल को देखने की भारत की चाहत है। भारत नेपाल के संघीय गणतंत्र का स्वागत करता है और भारत उसके संविधान के पूरे होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इसे जल्द तैयार होना चाहिए और दोनों देशों के बीच के लोकतांत्रिक रिश्ते प्रगाढ़ होने चाहिए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com