-->

Breaking News

योजना आयोग खत्म करने की घोषणा पोषित मूल्यों पर कुठाराघात: कांग्रेस

लखनऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा योजना आयोग को समाप्त करने की घोषणा को देश की आजादी के आंदोलन के दौरान पोषित मूल्यों पर कुठाराघात करार दिया है।उत्तर प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने शनिवार को कहा कि मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से योजना आयोग को समाप्त करने की घोषणा करके इस देश की आजादी के आंदोलन के दौरान पोषित मूल्यों पर कुठाराघात किया है।

उन्होंने कहा कि मोदी को यह जानकारी होनी चाहिए कि योजना आयोग का गठन आजादी से पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की अनुमति से कर दिया गया था। इससे पूरे देश में अर्थव्यवस्था के विकेन्द्रीकरण का लक्ष्य रखा गया था।

त्रिपाठी ने कहा कि राज्यों को उनकी योजना के आधार पर केंद्र से धन मिलता था। पैसे का बंटवारा राज्यों की कल्याणकारी योजनाओं के लिए भी होता था, जिससे गरीबी मिटाने के लक्ष्य को पूरा करने के साथ ही अल्पसंख्यक, दलित एवं आदिवासी लोगों को सुविधा प्राप्त होती थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी जहां पूंजीवाद के पोषक हैं, वहीं सारी अर्थव्यवस्था को कुछ हाथों में केंद्रित करना चाहते है। केन्द्रीकरण की यह दौड़ देश की जनता के लिए घातक होगी और मनमानी करने का मौका देगी। त्रिपाठी ने कहा कि योजना आयोग को कायम रखकर ही विकेन्द्रित अर्थव्यवस्था का कार्यक्रम चलाया जा सकता है। मोदी एक ओर तो खुद को चाय वाला कहकर गरीब वर्ग से जोड़ने की कोशिश करते हैं और दूसरी ओर गरीब का गला घोंटने वाले कदम राष्ट्र के नाम संबोधन में घोषित करते हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com