-->

Breaking News

सभी राज्यों के विकास में केंद्र देगा सहयोग: राजनाथ सिंह

लखनऊ : केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि केन्द्र सरकार उत्तर प्रदेश समेत सभी राज्यों के विकास में पूरा सहयोग करेगी और इसमें दलगत आधार पर किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जायेगा।लखनऊ से सांसद राजनाथ ने शनिवार को यहां एक कार्यकर्ता मिलन समारोह में कहा, ‘हमें पूरा भरोसा है कि प्रदेश सरकार लखनऊ के विकास में पूरा सहयोग करेगी।’ सिंह ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी प्रदेशों के विकास में केन्द्र सरकार के पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा, ‘हमने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (अखिलेश यादव) को आश्वस्त किया है कि प्रदेश के विकास में केन्द्र सरकार का पूरा सहयोग रहेगा।’

15 अगस्त को लालकिले से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण का उल्लेख करते हुए सिंह ने कहा, ‘चारों तरफ उनके ‘विजन’ की प्रशंसा हो रही है। उन्होंने भाषण पढा नहीं बल्कि धाराप्रवाह बोले और दिल में जो बात है उसे राष्ट्र के सामने रख दिया।’ सिंह ने गरीबों के लिए एक लाख रुपये का बीमा कराये जाने, सबका बैंक खाता खुलवाये जाने की योजना तथा बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए उनकी चिंताओं का विशेष उल्लेख किया।

गृहमंत्री ने मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में दक्षेस के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित किये जाने और सबके शामिल होने, ‘ब्रिक्स’ राष्ट्रों के समूह द्वारा स्थापित ब्रिक्स बैंक के मुखिया के पद पर किसी भारतीय को बैठाये जाने के निर्णय तथा प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के आमंत्रण का जिक्र करते हुए कहा, ‘तीन महीने में ही अन्तर्राष्ट्रीय जगत में भारत की साख और धाक जम गयी है, जो कल तक वीजा देने को तैयार नहीं थे, वे अब निमंत्रण दे रहे हैं।’

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com