-->

Breaking News

आमने-सामने आए दो विमान टकराने से बचे

कोलकाता। सोमवार को दोपहर में कोलकाता के एयर स्पेस में दो विदेशी यात्री विमान आमने-सामने आ गए। शुक्र यही रहा कि ट्रैफिक कंट्रोलर की तत्परता से दोनों टकराने से बच गए और बड़ा हादसा टल गया।

सोमवार दोपहर न्यूयार्क के लिए उड़ान भर रहे बांग्लादेश एयरलाइंस के एक यात्री विमान के सामने दुबई से दक्षिण पूर्व एशिया जा रहा सउदी अरब का विमान आ गया। सउदी अरेबिया के विमान का पायलट संदेश को ठीक से समझ नहीं कर सका और वह बांग्लादेशी विमान के ठीक सामने की स्थिति में उड़ान भरने लगा। दमदम हवाई अड्डे के एक उच्च पदस्थ सूत्र के मुताबिक दोनों विमान के आमने सामने आने के सैटेलाइट वार्निग सिग्नल से एटीसी अधिकारी सतर्क हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि तत्काल बांग्लादेशी विमान को सिग्नल भेज कर 'नोज डाइव' के जरिये नीचे किया गया। दोनों विमानों में दर्जनों यात्री सवार थे। जरा सी चूक उनकी मौत का कारण बन सकती थी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com