चंद्रशेखर राव की बेटी के खिलाफ राजद्रोह का मामला
हैदराबाद। जम्मू-कश्मीर और तेलंगाना को लेकर विवादास्पद बयान देने वाली टीआरएस सांसद के.कविता के खिलाफ पुलिस ने राजद्रोह का मामला दर्ज कर लिया है। कविता तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी हैं। बीते दिनों कविता ने एक साक्षात्कार में टिप्पणी की थी कि जम्मू-कश्मीर और तेलंगाना पूर्व में भारत का हिस्सा नहीं थे।
एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि एक स्थानीय कोर्ट के निर्देश पर सांसद के खिलाफ दो दिन पूर्व आइपीसी की धारा 124-ए (राजद्रोह) और 505 (गलत धारणा फैलाने) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए विधिक राय ली जा ही है।
जिला भाजपा लीगल सेल के संयोजक और अधिवक्ता के.करुणासागर ने कविता के खिलाफ शिकायत की थी। इसी शिकायत पर गत सप्ताह एक स्थानीय कोर्ट ने पुलिस को जांच करने और निजामाबाद से सांसद के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com