नए पार्टी पद से संतुष्ट हैं पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा
चिकोडी (कर्नाटक) : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा नए पार्टी उपाध्यक्ष बनाए गए पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शनिवार को कहा कि वह दिये गये पद से संतुष्ट हैं लेकिन जनता की इच्छा थी कि उन्हें मंत्री बनाया जाए।
येदियुरप्पा ने बेलगाम जिले के चिकोडी में संवाददाताओं से कहा, ‘जनता की इच्छा थी कि मुझे मंत्री बनाया जाए लेकिन मेरी इच्छा थी कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह मुझे पार्टी की जिम्मेदारी सौंपे।’ उन्होंने कहा, ‘उन्होंने मुझे पार्टी की जिम्मेदार दी है, मैं इससे संतुष्ट हूं। पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में, मैं पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करके खुश होऊंगा।’
पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने पर शाह और मोदी को धन्यवाद देते हुए येदियुरप्पा ने कहा, ‘अनंत कुमार (कर्नाटक से केन्द्रीय मंत्री) और कई अन्य पार्टी नेताओं ने मुझे प्रमुख पद दिलाने के प्रयास किये। उनके प्रयासों के कारण मुझे यह पद दिया गया। मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं।’ गौरतलब है कि येदियुरप्पा जनवरी में भाजपा में लौटे थे और उन्होंने अपनी पार्टी कर्नाटक जनता पार्टी का विलय भाजपा में किया था। इससे एक साल पहले नेतृत्व मुददे पर मतभेदों को चलते वह पार्टी से अलग हो गये थे। येदियुरप्पा को भ्रष्टाचार के आरोप में मुख्यमंत्री पद से हटाया गया था।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com