अमित शाह की मौजूदगी में बीरेंद्र सिंह भाजपा में शामिल
जींद। हरियाणा के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह शनिवार को विधिवत रूप से भाजपा में शामिल हो गए। जींद में हुई एक रैली के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सामने उन्होंने पार्टी का दामन थामा। कांग्रेस में 40 साल गुजारने के बाद पार्टी से निलंबित बीरेंद्र सिंह भाजपा में शामिल हो गए।
इस मौके पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा और पंजाब में अब और जमीन अधिग्रहण नहीं होना चाहिए। मेरे साथ बहुत ट्रेजडी हुआ है। वहीं शाह ने जवाब में कहा कि बीरेंद्र सिंह के साथ अब न ट्रेजडी होने दिया जाएगा न कॉमेडी।
युवा संगठन के संयोजक उदयबीर सिंह पूनिया ने बताया कि रैली के लिए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों व पदाधिकारियों, जिला कार्यकारिणी सदस्यों, विधायक दल के नेता, सांसदों तथा प्रमुख नेताओं को निमंत्रण पत्र भेजने अलावा टेलीफोन से संपर्क कर व्यक्तिगत रूप से भी निमंत्रण दिया गया था।
बीरेंद्र सिंह के आलावा कांग्रेस के कई पूर्व मंत्री, विधायक और पार्टी नेता भाजपा में शामिल हुए। जिन लोगों ने भाजपा का दामन थामा उनमें मुख्य संसदीय सचिव सुल्तान जडोला, पूर्व मंत्री ब्रिज मोहन सिंगला, कुलबीर मलिक, रामकिशन बैरागी, सत्य नारायण लाथेर, वेद मलिक, कंवल सिंह, धर्मवीर यादव, पूर्व विधायक भगवान सिंह, ओपी बेरी, योगेश और, स्पीकर कुलदीप के भाई अशोक शर्मा शामिल हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com