-->

Breaking News

पांच लोगों ने रची थी बादल पर जूता फेंकने की साजिश

खन्ना। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर जूता फेंकने की घटना के संबंध में पुलिस ने दावा किया है कि विक्रम आम आदमी पार्टी का कन्वीनर है और कुल पांच लोगों ने जूता फेंकने की साजिश रची थी।लुधियाना रेंज के डीआइजी गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में विक्रम कुमार ने स्वीकार किया है कि वह बरनाला जिले के गांव धनौला में रहता है। वहां पर आम आदमी पार्टी के कन्वीनर के तौर पर काम करता है। वह मूल रूप से हरीपुरा बस्ती शहर संगरूर का निवासी है। पार्टी में सरगर्म होने से पहले वह कपड़े की दुकान पर काम करता था, लेकिन अब उसने यह नौकरी छोड़ दी है। अब अपने परिवार सहित धनौला में रहने लग गया।

उक्त घटना को अंजाम देने के लिए उसने अपने चार अन्य साथियों महिंदरपाल सिंह निवासी दानगढ़, हरदीप सिंह, इंदी व तारी निवासी धनौला के साथ साजिश रची थी। इन पांचों ने 15 अगस्त की सुबह साढ़े 6 बजे एक स्पीच की भी रिकार्डिंग की थी, जो सोशल साइट्स के माध्यम से लोगों तक पहुंचानी थी। तारी विकलांग होने के चलते इनके साथ नहीं आया था। जबकि, बाकी चारों व्यक्ति हरे रंग की डस्टर गाड़ी में सवार होकर ईसड़ू पहुंचे थे। कई बार मुख्यमंत्री के नजदीक जाने में असफल रहने पर वे कॉन्फ्रेंस वाले पंडाल में चले गए, जहां पहली कतार में बैठे विक्रम ने मुख्यमंत्री का भाषण शुरू होते ही अपना जूता फेंक दिया। सुरक्षा कर्मियों ने उसे तुरंत काबू कर लिया। उससे अन्य पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com