दंगे फैलाने में भाजपा के शामिल होने के सुबूत : सपा
नई दिल्ली। माजवादी पार्टी (सपा) ने भाजपा के पदाधिकारियों पर उत्तर प्रदेश में दंगे फैलाने का आरोप लगाया है। सपा नेता रामगोपाल यादव ने राज्यसभा में दावा किया कि गृह मंत्री कहें तो वह उन्हें इसके सुबूत सौंप सकते हैं। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी आरोप लगाया है कि केंद्रीय वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण दंगे भड़काने वाली पुस्तकों का आमुख लिख रही हैं। वे ऐसी किताबें संसद में लेकर भी आए थे।
राज्यसभा में सोमवार को गृह मंत्रालय के काम-काज पर चर्चा के दौरान सपा नेता रामगोपाल ने कहा, 'गृह मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के अपनी पार्टी के पदाधिकारियों को बताएं कि केंद्र में उन्हीं की सरकार है और अगर वे दंगे फैलाने की कोशिश करेंगे तो छींटे उनके ऊपर भी पड़ेंगे।' यादव ने कहा, 'मेरे पास सारे सुबूत हैं कि भाजपा के लोग क्या-क्या बात करते हैं। सीसीटीवी कैमरा के फुटेज हैं। अगर वे कहें तो मैं सारे सुबूत उन्हें दे सकता हूं।'
इसी क्रम में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि देश भर में बड़ी तादाद में ऐसे पर्चे और किताबें बंटवाई जा रही हैं, जो सांप्रदायिक दंगे भड़काने की जमीन तैयार कर रही हैं। कंधमाल को लेकर दो ऐसी ही किताबें उन्हें मिली हैं। इन्हें दो काल्पनिक नामों से छपवाया गया है। यहां तक कि 'इंडिया फाउंडेशन' के नाम से प्रकाशित की गई इस किताब का जो पता छापा गया है, वह भी पूरी तरह गलत है लेकिन ऐसी किताब के लिए केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने आमुख लिखा है। दिग्विजय ने कहा कि ऐसी किताबें बांटने से तुरंत रोका जाना चाहिए। भाजपा सांसद विजय गोयल ने पुलिस कर्मियों की सुविधाओं की कमी का मामला उठाया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com